{"_id":"6835ec356d101324e40eff04","slug":"six-people-drowned-in-ganga-hapur-news-c-306-1-gha1001-115001-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा में स्नान करने के दौरान छह श्रद्धालु डूबे, गोताखोरों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा में स्नान करने के दौरान छह श्रद्धालु डूबे, गोताखोरों ने बचाया
Tue, 27 May 2025 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 27 May 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। खादर क्षेत्र के कच्चे घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान मंगलवार को महिला-बच्चे समेत छह लोग गहरे पानी में डूब गए। गनीमत रही के समय रहते गोताखोरों ने सभी को सकुशल बचा लिया।
ज्येष्ठ अमावस्या पर आसपास के गांवों और स्थानीय लोगों ने लठीरा गांव के निकट गंगा के कच्चे घाट पर भी स्नान किया। यहां स्नान करने के दौरान अलग-अलग स्थानों से आए एक महिला समेत छह लोग गहरे जल में पहुंच गए। जो गंगा की जलधारा में बह निकले। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो वहां मौजूद दीपचंद केवट ने अन्य गोताखोरों के माध्यम से सभी को सकुशल बचा लिया। श्रद्धालुओं का कहना है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां गंगा स्नान करने के लिए आते है, लेकिन सुविधा के नाम पर यहां खानापूर्ति की गई है। लठीरा घाट की व्यवस्था देख रहे पूर्व पालिका सभासद डीपी निषाद का कहना है कि केवल कार्तिक पूर्णिमा मेलावधि के दौरान यहां पर व्यवस्थाएं की जाती हैं। अन्य स्नान पर्वों पर प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता। कच्चे घाट पर बेरिकेडिंग, महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कक्ष, पेयजल व अन्य कोई सुविधा नहीं है।