{"_id":"5720dafc4f1c1bb938a91643","slug":"six-hours-of-electricity-cuts","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह घंटे गुल रही बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 27 Apr 2016 09:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने भले ही नगर क्षेत्र को 20 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा किया हो, लेकिन अघोषित कटौती का सिलसिला थम नहीं रहा है। मंगलवार रात करीब छह घंटे की कटौती लोगों को पूरी रात जागने पर मजबूर कर दिया। गर्मी और मच्छरों से लोग रातभर परेशान रहे।
विज्ञापन
मंगलवार रात 09.40 बजे अचानक पूरे जिले की आपूर्ति गुल हो गई। दो घंटे बाद बिजली आई। इसके बाद रात 2.25 बजे फिर से कटौती कर दी गई, तड़के 4.25 बजे तक बिजली आई। इसके बाद सुबह छह बजे फिर से बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
यह कटौती भी दो घंटे तक चली। इस कारण लोग गर्मी और मच्छरों की वजह से रातभर सो नहीं सके। सुबह पानी संकट भी लोगों को जूझना पड़ा। एसडीओ देवेंद्र सिंह का कहना है कि लखनऊ कंट्रोल से कटौती की गई थी। लोकल स्तर पर कोई कटौती नहीं की गई है।
विज्ञापन