{"_id":"58bee13d4f1c1bed43dc41dc","slug":"shuttle-passengers-commute","type":"story","status":"publish","title_hn":"शटल लेट होने पर दैनिक यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शटल लेट होने पर दैनिक यात्रियों ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों के लेट होने पर हंगामे का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर शटल लेट हुई तो दैनिक यात्रियों ने हापुड़ स्टेशन पर हंगामा किया। हालांकि, अधिकारियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया।
जानकारी के अनुसार बुलंदशहर से दिल्ली जाने वाली शटल पैसेंजर का हापुड़ स्टेशन पर पहुंचने का समय 6.48 बजे है। इस ट्रेन का स्टेशन पर सात मिनट का स्टापेज है। मंगलवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय पर पहुंची,
इसी बीच मुरादाबाद से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस हापुड़ पहुंची तो रनथ्रू होने के चलते ट्रेन को गुजार दिया गया। इस दौरान शटल को रोक दिया। इस बीच शटल हापुड़ स्टेशन पर लगभग 15 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन
इससे क्षुब्ध होकर दैनिक यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा होने पर अधिकारी वहां पहुंच गए। उन्होंने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया। जिसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। एक सप्ताह पूर्व भी शटल रोकने को लेकर हंगामा व तोड़फोड़ भी की गई थी।
वहीं, स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि समय अनुसार ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कई बार रन थ्रू ट्रेनों के होने के चलते स्टाप वाली ट्रेनों को रोक दिया जाता है। यात्रियों की सुविधा उनकी प्राथमिकता है।