फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shuttle passenger cancelled

Hapur News: पांच मार्च तक निरस्त रहेगी शटल पैसेंजर

Tue, 25 Feb 2025 09:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
shuttle passenger cancelled
हापुड़। ट्रेनों की लेटलतीफी और निरस्तीकरण के कारण रेलयात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुलंदशहर-तिलकब्रिज के बीच चलने वाली शटल पैसेंजर को अब पांच मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। वहीं बरेली-दिल्ली पैसेंजर भी छह मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन


बुलंदशहर से तिलकब्रिज के बीच संचालित 64567/68 शटल पैसेंजर को तकनीकि कारणों के चलते 23 फरवरी तक निरस्त किया गया था। लेकिन अब इस ट्रेन का संचालन पांच मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। हापुड़ रेलवे स्टेशन से शहर के साथ ही आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में दैनिक यात्री गाजियाबाद, दिल्ली के लिए इस ट्रेन में सफर करते हैं।
विज्ञापन


वहीं एक दिसंबर से कोहरे के नाम पर 54076 दिल्ली-बरेली पैसेंजर को 28 फरवरी तक निरस्त किया गया था, लेकिन अब यह ट्रेन पांच मार्च तक निरस्त रहेगी। जबकि 54075 बरेली दिल्ली पैसेंजर का संचालन एक मार्च तक के लिए रद्द किया गया था जो अब छह मार्च तक रद्द रहेगी। ट्रेनों के निरस्त होने से अन्य ट्रेनों में रेलयात्रियों का बोझ बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि शटल पैसेंजर और बरेली दिल्ली पैसेंजर निरस्त रहने तक रेलयात्री अपने गंतव्य को पहुंचने के लिए अन्य ट्रेनों का सहारा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed