{"_id":"5846d0064f1c1b9b19448589","slug":"shriek-rang-out-in-ambulances","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी एंबुलेंस में गूंजी किलकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी एंबुलेंस में गूंजी किलकारी
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 06 Dec 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
बच्चा
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी 108 नंबर एंबुलेंस में मंगलवार को फिर से किलकारी गूंजी। प्रसव पीड़ा से तड़पती असौड़ा निवासी गर्भवती ने एंबुलेंस में बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, वहां दोनों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
गांव असौड़ा निवासी इरफान की पत्नी शमा को मंगलवार तड़के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। इरफान ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया। जैसे ही कर्मचारी एंबुलेंस में गर्भवती को लेकर अस्पताल की ओर चले,
विज्ञापन
वह तेज प्रसव पीड़ा से कराहाने लगी। हालात देख ईएमटी मितुल यादव व पायलट कुंवर पाल की सूझबूझ से रास्ते में ही गर्भवती का प्रसव कराया गया। जच्चा और बच्चा को कोठीगेट स्थित राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
दोनों की हालत सामान्य बनी हुई है, वहीं एंबुलेंस में बेटे का जन्म होने और दोनों के स्वास्थ्य होने पर परिजनों में खुशी का माहौल है। सीएमओ डा.एके सिंह का कहना है कि जच्चा और बच्चा को उपचार दिया जा रहा है। दोनों स्वास्थ्य हैं, एंबुलेंस सेवा लोगों तक पहुंच रही है।