फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shri Ram killed Ravana, cheers were raised.

Hapur News: श्रीराम ने किया रावण का वध, लगे जयकारे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram killed Ravana, cheers were raised.
गंगानगरी के श्रीकृष्ण आश्रम में श्रीराम कथा सुनाते व्यास। संवाद
ब्रजघाट। गंगानगरी के श्रीकृष्ण आश्रम में चल रही श्रीराम कथा शनिवार को व्यास संत अवधेश महाराज ने भक्तों को राम-रावण युद्ध की कथा सुनाई। रावण के वध पर पंडाल श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। वहीं, भक्तों ने अधर्म पर धर्म की विजय की खुशियां मनाईं।
विज्ञापन

कथा व्यास ने कहा कि पृथ्वी से अधर्म, पाप और दुष्टों का अंत करने के लिए ही भगवान अवतरित होते हैं। श्रीराम ने भी त्रेता युग में रावण के अत्याचारों से ब्रह्मांड को मुक्ति दिलाने के लिए ही अवतार धारण किया। व्यास ने कहा कि बहन सूर्पणखा के अपमान का बदला लेने के लिए रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। जिनकी खोज में श्रीराम हनुमान और वानर-रीछ सेना से मिले। हनुमान-रीछ सेना के दल सीता की खोज में निकले। जहां समुद्र को लांघ कर हनुमान लंका पहुंचे। अशोक वाटिका में पहुंचकर माता सीता को श्रीराम की मुद्रिका भेंट की।
विज्ञापन


वहीं, रावण ने हनुमान को पकड़वा कर उनकी पूछ में आग लगवा दी। हनुमान लंका दहन कर राम दल में वापस पहुंच गए। सेतु बंधन के उपरांत राम सेना लंका पहुंची। जहां पर हुए भीषण युद्ध में अंततः प्रभु राम ने रावण का वध किया। रावण का वध कर श्रीराम ले विभीषण को लंका का राजा बनाया। कथा व्यास ने कहा कि प्रभु की शरणागत होने के लिए भक्ति, विनम्रता, प्रेम की भावना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मनुष्य को उसके द्वारा किए गए पाप कर्मों का फल भी भोगना ही पड़ता है। इसलिए पापकर्म ना करते हुए सत्य, भक्ति व परोपकार के मार्ग पर चलना चाहिए। अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को (आज) कथा में भगवान श्रीराम का राज्यभिषेक और उसके उपरांत भंडारे का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed