{"_id":"57a8b6b24f1c1bb661ee47a8","slug":"shouting-slogans-asked-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन व नारेबाजी कर पानी मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन व नारेबाजी कर पानी मांगा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 08 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
पाइप लाइन
- फोटो : ब्यूरो
मोहल्ला खटिकान में पाइप लाइन टूटने से 15 दिन से पानी न आने से सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने मोहल्ले में एकत्र होकर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया जाएगा।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि 15 दिन से मोहल्ले की पाइप लाइन टूटी पड़ी है। इससे जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बिना पानी के दिनचर्या अस्तव्यस्त है। दूर-दराज से पानी लाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि इस संबंध में संबंधित महकमे के बड़े अफसरों को कई मर्तबा अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है। इस मौके पर रज्जो देवी, सरोज, लता, अलका, नवीन, दीपक, स्नेहलता, राजू, अनिल, सीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-------------