{"_id":"581cac694f1c1bc032438334","slug":"shop-showroom-power-corporation-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान-शोरूम पर पावर कारपोरेशन ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान-शोरूम पर पावर कारपोरेशन ने की कार्रवाई
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 04 Nov 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन ने शुक्रवार को बकायेदार कॉमर्शियल उपभोक्ताओं के यहां छापामारी की। अभियान में लगी आठ टीमों ने 32 लाख की बकायेदारी वाले 223 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए। 42 लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।
विज्ञापन
वहीं गौंदी गांव में बिजली चोरी के मामले में 18 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उपभोक्ताओं पर निगम का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। बिजली की खरीद में अफसरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
आश्चर्य की बात यह है कि अधिकांश बिल कॉमर्शियल उपभोक्ता दबाए बैठे हैं। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में आठ टीमों ने नगर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान 32 लाख रुपये की बकायेदारी वाले 223 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन
निगम की कार्रवाई देख कॉमर्शियल उपभोक्ताओं ने करीब 42 लाख रुपये जमा कर दिए। शनिवार को नगर में अभियान चलेगा। बकायेदार दुकानदारों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
उधर, बाबूगढ़ छावनी बिजलीघर से संबंद्ध गांव गौंदी में अवर अभियंता राधेश्याम यादव ने औचक छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान बिजली चोरी करते पकड़ में आए 18 लोगों के खिलाफ हापुड़ देहात थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई।
अधिशासी अभियंता पीके गौतम का कहना है कि कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये की बकायेदारी हो रही है।
काफी समझाने के बावजूद वह बिल जमा नहीं कर सके हैं। अब बकायेदार उपभोक्ताओं के सीधे कनेक्शन काटे जायेंगे। यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।