{"_id":"5735ef6c4f1c1bb36b91990f","slug":"shop-on-fire-five-lakh-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में आग लगी, पांच लाख की क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान में आग लगी, पांच लाख की क्षति
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 13 May 2016 08:45 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : self
कोतवाली क्षेत्र की मोती मस्जिद मार्केट में होजरी की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दुकान का शटर तोड़कर आग पर घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया।
विज्ञापन
पालिका सदस्य के भाई की दुकान में आग से करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया था। पालिका सदस्य रिजवान के बड़े भाई इरफान की मोती मस्जिद मार्केट में होजरी की दुकान है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात वह अपनी दुकान की बिजली और ताला ठीक प्रकार से बंद करके गए थे। रात करीब 2:30 बजे दुकान में आग लगने की जानकारी गस्ती पुलिस को हुई। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी।
विज्ञापन
आग की लपटें देखकर आसपास के लोग भी आ गए। दमकल कर्मियों ने दुकान के शटर को तोड़कर आग पर काबू पाया। तब तक दुकान में रखा करीब पांच लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।
सूचना पाकर दुकानदार इरफान भी रात में ही मौके पर पहुंच गया था। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो पाई है। सीएफओ अनिमेष सिंह का कहना है कि आग के कारणों की जांच की जा रही है।