फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shivaratri Today, Har-Har Mahadev Gunje

शिवरात्रि आज, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Sun, 31 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 31 Jul 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Shivaratri Today, Har-Har Mahadev Gunje
महाशिवरात्रि पर्व की धूम - फोटो : अमर उजाला

आज शिवरात्रि पर शहर से लेकर देहात तक के मंदिरों में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मंदिरों रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिए गए हैं। प्राचीन सबली मंदिर पर अपराह्न 3.57 मिनट पर कांवड़िए जलाभिषेक शुरू करेंगे। हाईवे से लेकर शिवालय तक हर-हर महादेव की गूंज है। विभिन्न मंदिरों, शहर के प्रमुख मार्गों और मिश्रित आबादी में पुलिस सतर्क निगाह रख रही है।

विज्ञापन


श्री शिव मंदिर समिति सबली के पदाधिकारी बिजेंद्र त्यागी, गजेंद्र त्यागी, पवन त्यागी ने बताया कि 3.57 बजे से कांवड़ियों का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रख प्रशासन ने पहले ही बेरिकेडिंग कर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए हैं। कांवड़ियों के ठहरने और खाने की विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से केवल कांवड़िए और पैदल श्रद्धालु ही जा सकेंगे।
विज्ञापन


इस मार्ग पर कोई वाहन नहीं चलेगा। वाहनों के लिए पार्किंग एचपीडीए की आनंद विहार योजना में रोड नंबर 3 पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उधर, बाबूगढ़ क्षेत्र के छपकौली गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी जलाभिषेक की व्यवस्था की गई है। यहां भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कांवड़िए भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करते हैं। चंडी मंदिर में भी जलाभिषेक का विशेष इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार चक्रीय सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम  
 अपर पुलिस अधीक्षक रामनयन यादव ने बताया कि शिवरात्रि पर सुरक्षा के चार चक्र बनाए गए हैं। कांवडिय़ा बड़ी संख्या में लौट रहे हैं। इसलिए विशेष सुरक्षा कड़ी कर दी गई हैं। उधर, अपर जिलाधिकारी रजनीश राय ने बताया कि सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सभी मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में तैनात हैं।

कांवड़ियों का सैलाब सड़कों पर पहुंचा
 शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मेरठ रोड पर बड़ी संख्या में कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर लौटने लगे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को लेकर पुलिस ने गेट नंबर-73 के पुल, तहसील चौपला, बुलंदशहर रोड, गढ़ रोड पर विशेष चौकसी बरत रही है।

कांवड़ियों को बांटे फल
समाजवादी पार्टी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष संजय गहलोत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सबली मंदिर पर जाकर कांवड़ियों को फल बांटे। इस अवसर पर पीयूष मंडोडिया, कुनाल, नीरज गर्ग, सन्नी त्यागी, अमित त्यागी, कपिल शर्मा, अनुज, मुकेश त्यागी, मंजू जाटव, मोहित शर्मा, रोहित जाटव, ललित बाबा आदि उपस्थित रहे।


कांवड़ों की झलक पाने को मेरठ रोड पर उमड़ी भीड़
 मेरठ रोड पर शनिवार शाम से ही कांवड़ों की झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही थी। रविवार को तो हापुड़ से निकलते ही सड़क पर सिर्फ भगवा रंग ही नजर आ रहा था।

इन सजी हुई कांवड़ों का रास्ते में अनेक स्थानों पर स्वागत होता है तथा शिविरों में शील्ड मिलती हैं। इन कांवड़ों को देखने के लिए रास्ते में पड़ने वाले ग्रामीणों की शनिवार की शाम से भीड़ लगी है। रविवार को मेरठ रोड पर तो मेले जैसा दृश्य था। समूचा मार्ग गेरुआमय हो गया था। केवल शहर और आसपास लगभग 30 शिविर लगाए गए हैं।

शिव भक्ति के साथ देशभक्ति का बढ़ रहा है जज्बा
 शिवभक्तिों पर इस बार देशभक्ति का रंग भी चटख हो गया है। शहर की सड़कों पर गेरुआधारी कंधों पर गंगाजल के साथ तिरंगा भी थामे चल रहे हैं। धर्म प्रेमियों का कहना है कि भक्ति के साथ देश प्रेम का जज्बा बढ़ना गर्व की बात है।

रविवार को अमर उजाला ने ऐसे ही शिवभक्तों से बात की तो उनका कहना था कि वर्तमान में आतंकवाद को दौर चल रहा है। हर नौजवान देश सेवा करने का संकल्प लेना चाहता है।

भोला अंकित का कहना है कि देश में आतंकवाद से दहशत का माहौल है। कश्मीर में आए दिन आतंकी हमले हो रहे हैं। इसलिए इस बार की कावंड़ यात्रा में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए वह तिरंगा लेकर यही संदेश देने के लिए निकले है। ऐसा ही कुछ भोला मोनू का कहना था।

पहली बार कांवड़ लेकर आई दो भोली
सावन मास की पवित्र कांवड़ यात्रा में इस बार भोले के साथ भोलियों ने भी कंधों पर गंगाजल लाकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया।
निजामपुर की मीनू ने बताया कि कांवड़ लाने में काफी आस्था थी। लेकिन हर बार प्रयास करने के बाद भी प्रोग्राम नहीं बन पाता था। इस बार भगवान शिव ने उनकी प्रार्थना सुनी है।
कांवड़ लेकर लौटती असौड़ा की शिवानी व आशा ने बताया कि सड़कों पर शिवभक्तों की भीड़ ही भीड़ मौजूद थी। वह पहली बार कांवड़ पैदल लेकर आई हैं।

आज से हाईवे पर मिलेगी जाम से राहत
शिवभक्तों के अपने-अपने गंतव्य की ओर पहुंचने पर एक अगस्त सोमवार को बंद हाईवे यातायात के लिए खुल जाएंगे। सीओ ट्रैफिक/सिटी विशाल यादव का कहना है कि जिन मार्गों को कांवड़ यात्रा के लिए बंद कर दिया गया था उन्हें सोमवार देर शाम तक खोल दिया जाएगा।


विधायक ने कांवड़िया सेवा कैंप का शुभारंभ किया
 कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र कबाड़ी के प्रतिष्ठान पर कांवड़िया कैंप का उद्घाटन पार्टी विधायक गजराज सिंह ने किया। यह शिविर गढ़ रोड कृष्णा गली के बाहर लगाया गया है।

गजराज सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यों में लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इससे सामाजिक सद्भाव बढ़ता है। इस दौरान शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा, मनोज शर्मा, हरीश सूरी, देवेंद्र कुमार कबाड़ी, राज कुमार सिंहल, राकेश वत्स, प्रतीक कुमार सिंहल, अशोक सिंहल, विजय अग्रवाल, ब्रिजेश अग्रवाल, अनिल गोयल, सचिन गोयल, मनोज गोयल, अरुण चौधरी, सतेंद्र सिंह, मोनू वत्स, सतेंद्र त्यागी, राज कुमार शर्मा, सुधांशु उपस्थित थे।


वर्षों पुराना है सबली मंदिर का इतिहास
सबली स्थित शिव मंदिर का इतिहास करीब 630 वर्ष से भी अधिक पुराना है। यहां भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
कहा जाता है कि सात पीढ़ी पूर्व एक दिन महताब सिंह अपने खेत की जुताई करा रहे थे कि हल की फाली किसी पत्थर से टकराई।

आसपास की मिट्टी हटाने पर देखा तो वह लाल चित्तीदार पत्थर का शिवलिंग था। अपने खेत में शिव को प्रकट हुए देख उन्होंने ग्रामवासियों के सहयोग से वहां मंदिर का निर्माण करा दिया। उक्त शिवलिंग पर फाली के निशान आज भी मौजूद हैं।

मंदिर में विराजमान एक मुंह शिवलिंग पर नीचे की ओर भगवान शंकर का चेहरा, मुंह, आंखें, नाक कान व जटायें आदि के स्पष्ट दर्शन होते हैं।  श्रावण माह में पूरे महीने भर यहां शिवभक्तों का मेला रहता है।

यहां दिल्ली, हरियाणा व आसपास के दूरस्थ स्थानों से भक्तगण, भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। बड़ी संख्या में शिवभक्त यहां पर कांवर लाकर भगवान आशुतोष  का जलाभिषेक करते हैं।

कांवड़ शिविर एवं जागरण में झूमे श्रद्घालु
चंडी चौराहे पर कांवड़ शिविर में हो रहे जागरण में कांवड़िये डीजे की धुन पर खूब नृत्य किया। आम आदमी पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी चंद्रमोहन चौहान ने डाक कांवड़ियों को शील्ड भेंट की। पंचदशनाम जूना अखाड़े से पधारे महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि कांवड़ सेवा से बढ़कर कोई पुण्य का कार्य नहीं है।

समाजसेवी बिशन सिंह तोमर और भाजपा नेता नरेश तोमर भी मौजूद रहे। केशव मारवाड़ गर्ल्स डिग्री कॉलेज की सचिव प्रेमकुमारी कुमारी गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर लगते रहने चाहिए। शिविर  के आयोजक पवन कौशिक ने भी अपने विचार रखे।

उधर, भारत विकास परिषद् विवेकानंद पिलखुवा ने भी भव्य स्वागत के कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सदस्य राजीव मित्तल के प्रतिष्ठान पर किया। इस दौरान राजीव मित्तल, पराग मित्तल ,मनीष  माहेश्वरी हरीश अग्रवाल,रजत ,नितिन मौजूद रहे।

हाईवे आधा होने से लगा जाम
कांवड़ मेले के चलते रविवार सुबह हाईवे दो लाइन होने से भीषण जाम लग गया। इस दौरान सैकड़ों वाहन चालक जाम में फंसे रहे। हालांकि यातायात पुलिस ने मशक्कत कर करीब घंटे भर बाद यातायात सुचारु कराया।

रविवार सुबह कांवड़ मेले के चलते बाइपास से मोनाड कट तक हाईवे को दो लाइन कर दिया गया था। ऐसे में वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम लग गया। सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 12 बजे के आसपास पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।


कोतवाल यशवीर सिंह ने बताया कि कांवड़ के दौरान हाईवे पर कहीं भी जाम नहीं लगे, इसके लिए जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही शिवरात्रि पर मंदिरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed