फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shiv devotees returning from Haridwar with Dandavat Kanwad attacked car riders threw beer bottles

UP: हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर हमला, कार सवारों ने सिर पर फेंकी बीयर की बोतल

Tue, 24 Jun 2025 07:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: विकास कुमार Updated Tue, 24 Jun 2025 07:22 PM IST
सार

इस घटना पर भड़के शिवभक्तों ने घायल साथी का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिवभक्तों ने आरोपियों की पहचान करने का दावा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Shiv devotees returning from Haridwar with Dandavat Kanwad attacked car riders threw beer bottles
शिव भक्त पर बीयर की बोतल फेंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में कार सवारों द्वारा बीयर की बोतल फेंकने से एक शिवभक्त घायल हो गया। शिवभक्तों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर रोष जताया है।

विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी सचिन राजपूत और सुंदर अपने साथियों के साथ हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर लौट रहे हैं। सचिन ने बताया कि जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में 22 जून की रात को बाईपास से गुजर रही कार में सवार लोगों ने बीयर की एक खाली बोतल फेंककर मारी। बोतल सिर में लगने से शिवभक्त सुंदर घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर भड़के शिवभक्तों ने घायल साथी का वीडियो और फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शिवभक्तों ने आरोपियों की पहचान करने का दावा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस घटना से परिजनों समेत ग्रामीणों में रोष फैल गया। 

विज्ञापन

देवेंद्र चौहान का कहना है कि हरिद्वार से दंडवत कांवड़ लेकर लौट रहे सालारपुर के शिवभक्तों पर बीयर की खाली बोतल फेंकना गंभीर घटना है। पुलिस को उनकी निगरानी के साथ ही सुरक्षा के प्रबंध भी करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed