फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sex test game in ultrasound center in Hapur joint teams of Hapur and Haryana in action

Hapur: अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग परीक्षण का खेल, हापुड़ और हरियाणा की संयुक्त टीमों ने की कार्रवाई

Tue, 29 Nov 2022 08:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, हापुड़
अमर उजाला संवाद, हापुड़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 08:52 PM IST
सार

अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच सेंटर पर हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस में तहरीर देकर चारों लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
 

विज्ञापन
Sex test game in ultrasound center in Hapur joint teams of Hapur and Haryana in action
अल्ट्रासाउंड सेंटर में लिंग परीक्षण का खेल, पुलिस ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत धौलाना के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में गर्भ जांच का भंडाफोड़ हुआ है। हरियाणा और हापुड़ की संयुक्त टीमों ने इस गोरखधंधे का पर्दाफाश कर टेक्नीशियन, ऑपरेटर, ड्राइवर को पकड़ा है। धौलाना क्षेत्र में यह तीसरी घटना है आरोपियों को पुलिस कर सुपुर्द कर रिपोर्ट दर्ज करायी जा रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन को भी सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


धौलाना के गुलावठी रोड स्थित संस्कार अल्ट्रासाउंड का यह मामला है यहां से लिंग परीक्षण के तार हरियाणा तक जुड़े थे। दलालों के जरिए पूरा नेटवर्क चल रहा था। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा की टीम ने संयुक्त प्लानिंग की। इसमें हरियाणा में एक डिकोय (गर्भवती महिला) को तैयार किया गया। उसने दलाल से संपर्क साधा।

विज्ञापन

 


दलाल ने मंगलवार को डिकोय को पिलखुवा बुला लिया। डिकोय को हापुड़ के पीसीपीएनडीटी अधिकारी डॉ.दिनेश खत्री ने नंबर लिखे 20 हजार रुपये दिए थे। मोनू नाम का दलाल गाड़ी लेकर गर्भवती के पास पहुंच गया। उसे गाड़ी में बैठाकर करीब आधा घंटा तक पिलखुवा में ही घुमाता रहा। इसके बाद गाड़ी के जरिए उसे धौलाना के गुलावठी रोड स्थित संस्कार अल्ट्रासाउंड सेंटर ले गया। डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि वहां टेक्नीशियन प्रवीण कुमार ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर वापस भेज दिया। दलाल ने महिला को गाड़ी में भ्रूण में पल रहे बच्चे के लिंग के बारे में बताया। स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम ने डिकोय का इशारा मिलते ही गाड़ी चालक को दबोच लिया। अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच की गई, इसमें पता चला कि सेंटर स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आनन- फानन में अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच सेंटर पर हंगामा शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो भारी पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक कार्रवाई जारी रही इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस में तहरीर देकर चारों लोगों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed