{"_id":"57fa63614f1c1b655228e0e9","slug":"sewer-construction-delays-raging-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण में देरी होने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण में देरी होने पर भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 10 Oct 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
नाला निर्माण में देरी होने पर भड़के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वर्ग आश्रम रोड पर कई माह से बन रहा नाला लोगों के सिर का दर्द बन गया है। इसके कारण आए दिन जलभराव हो रहा है, जिसमें वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने रविवार को जल्द काम पूरा कराने को लेकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
स्वर्ग आश्रम रोड पर छह माह से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। फिलहाल नाले का निर्माण सुस्त गति से चल रहा है। जिसके कारण स्वर्ग आश्रम रोड के आसपास के आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में जलभराव हो रहा है। इसके चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया हे।
विज्ञापन
रविवार को मामले से गुस्साए त्यागी नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि इस मामले को नगर पालिका गंभीरता से नहीं ले रही है। नाले की दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जिनसे आए दिन हादसे हो रहे हैं। दो दिन पहले भी एक बाइक सवार नाले में गिरकर घायल हो गया था।
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष मालती भारती का कहना है कि ठेकेदार से जल्द कार्य पूरा कराने को निर्देश दिए गए हैं। निर्माण मानकों के अनुसार हो इसका भी ख्याल रखा जा रहा है।