{"_id":"58bc61b34f1c1b5f01e7ed0a","slug":"seven-million-platform-to-be-renovated","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख से प्लेटफार्म का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लाख से प्लेटफार्म का होगा जीर्णोद्धार
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
विकास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़ के स्टेशन के जीर्णोद्धार के लिए रेलवे विभाग लगातार प्रयासरत है। अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगभग सात लाख रुपये की कीमत से पत्थर लगाया जाएगा। इसके लिए बजट पास हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय रेलवे स्टेशन को वर्ष 2009 में मॉडल स्टेशन में शामिल करते हुए मुरादाबाद डिवीजन में ए-श्रेणी में रखा गया है। स्टेशन पर समय-समय पर विकास कार्य कराये जाते है। कुछ दिन पूर्व ही स्टेशन पर नए टिन शेड लगवाए गए हैं। साथ ही फुटब्रिज पर भी टिन शेड लगाकर नया रूप दिया गया।
विज्ञापन
निर्माण कार्य के बीच स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगा पत्थर का फर्श खराब हो गया है। जिसको लेकर रेलवे विभाग के अधिकारियों ने उच्चाधिकारियोें का अवगत कराते हुए फर्श बदलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन
उनकी मांग पर लगभग सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। जिसके लिए रविवार को प्लेटफार्म पर फर्श लगाने के लिए एक ट्रक पत्थर भी भेज दिए गए है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्लेटफार्म की मरम्मत कराने का कार्य शुरू किया गया है। जल्द कार्य पूरा करा दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा।