{"_id":"57ea7c204f1c1b6d19573bc6","slug":"see-the-mess-erupted-additional-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदगी देख भड़कीं एडिशनल डायरेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदगी देख भड़कीं एडिशनल डायरेक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 27 Sep 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
गंदगी देख भड़कीं एडिशनल डायरेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औचक निरीक्षण पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एडिशनल डायरेक्टर मेरठ मंडल मंगलवार को राजकीय महिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा वार्ड में गंदगी देख भड़क गईं। कर्मियों को आगे से ऐसी खामी मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे एडिशनल डायरेक्टर मंजू शर्मा सीएमओ कार्यालय पहुंचीं। इसके बाद लिपिकों को बुलाकर रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। छोटी-मोटी खामियां मिलने पर रिकॉर्ड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
साथ ही मरीजों के इलाज में लापरवाही नहीं बरतने के लिए चेताया। इसके बाद एडिशनल डायरेक्टर राजकीय महिला चिकित्सालय के जच्चा-बच्चा केंद्र पर पहुंची, जहां व्याप्त गंदगी और बिजली की अव्यवस्था देख वह भड़क उठी।
विज्ञापन
सीएमओ को निर्देश देकर कर्मचारियों को बुलाया गया। स्पष्ट कारण नहीं बताने पर उन्होंने कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। इस दौरान स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा रहा।
एडिशनल डायरेक्टर कहा कि अगले निरीक्षण पर अव्यवस्था मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। करीब दो घंटा चले औचक निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने राहत की सांस ली।