{"_id":"59075a064f1c1b36514422c7","slug":"scorching-sunburn","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप में लगा भीषण जाम, लोग हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप में लगा भीषण जाम, लोग हलकान
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 01 May 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
भीषण जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। जाम से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सोमवार को भी दिन निकलते ही जाम लग गया। चिलचिलाती धूप में दोपहर तक लोग जाम से जूझते रहे।
विज्ञापन
सोमवार सुबह तहसील चौराहे, मेरठ तिराहा, फ्री गंज रोड, दिल्ली रोड, बुलंदशहर रोड पर कोठी गेट तक जाम लग गया। जैसे जैसे दिन चढ़ा, वैसे ही जाम ने विकराल रूप धारण कर लिया। सुबह 11 बजे तक जाम से हालात विकट हो गए।
विज्ञापन
चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने में पस्त हो गए। ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों को खासा परेशानी हुई। वहीं आफिस के लिए निकले लोग भी टेंशन में दिखे। दोपहर बाद तक शहर इस जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन
दोपहर को कड़ी धूप के कारण जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि वाहनों के दबाव से जाम लग रहा है। जाम से निजात दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अतिक्रमण हटाकर स्थिति में सुधार किया जाएगा।