फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Schools will meet Aniamittaan action

स्कूलों में अनियमित्ताएं मिलने पर होगी कार्रवाई

Sat, 12 Nov 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sat, 12 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
Schools will meet Aniamittaan action
स्कूल - फोटो : Demo Pic

समग्र ग्रामों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को सुधारने, सरकारी योजनाओं का लाभ बच्चों को दिलाने, स्कूल को स्वच्छ रखने के संबंध में बीएसए ने एबीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बीएसए ने औचक निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर संबंधित शिक्षक और अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि बच्चों का शिक्षा स्तर सुधारने के लिए शिक्षक प्रत्येक बच्चे  रोजाना पुस्तक की दो-दो लाइनें पढ़वाएं, गणित के सवाल ब्लैक बोर्ड पर हल करवाएं, सामान्य ज्ञान की जानकारी से अवगत कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को रंगाई-पुताई के लिए बजट मिलता है, इसलिए प्रत्येक विद्यालय में रंगाई-पुताई होनी चाहिए। विद्यालय परिसर में बागवानी, बालक-बालिकाओं के लिए शौचालय बने होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यालय के शत प्रतिशत बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें और यूनिफार्म उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने एबीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों से टीम गठित कर दो दिन में स्कूलों का निरीक्षण कर अनियमित्ताएं दूर करने और शिक्षा स्तर में सुधार के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने बताया कि इसके बाद वह स्वयं रोजाना एक स्कूल का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अनियमित्ताएं मिलने पर शिक्षक व संबंधित शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed