{"_id":"6907a0709556fc0ca20e98a4","slug":"schools-up-to-class-12-will-remain-closed-for-two-days-from-today-hapur-news-c-135-1-hpr1002-132315-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज से दो दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज से दो दिन बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। कार्तिक मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते जिले में नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में दो दिन तक अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में स्कूल खोलने वालों पर कार्रवाई होगी।
कार्तिक मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंच चुके हैं, पुलिस द्वारा हाईवे पर डायवर्जन भी कर दिया गया है। अधिकांश स्कूलों में बच्चों का आवागमन भी ट्रांसपोर्ट के जरिए होता है, ऐसे में किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर जिले में तीन और चार नवंबर का 12वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि इन दो दिन स्कूल न खोले जाएं। यदि निरीक्षण के दौरान कोई स्कूल खुला पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।