फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Schools and colleges will now receive electricity from the city feeder instead of the village feeder.

Hapur News: अब गांव की जगह शहर के फीडर से मिलेगी स्कूल-कॉलेज को बिजली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Schools and colleges will now receive electricity from the city feeder instead of the village feeder.
हापुड़। अब चौधरी ताराचंद इंटर व डिग्री कॉलेज और आसपास के क्षेत्र को गांव की जगह शहर के फीडर से विद्युत आपूर्ति मिलेगी। सोमवार को विधायक विजयपाल आढ़ती ने विधायक निधि वर्ष 2025-26 से करीब 25 लाख रुपये से बनने वाली लाइन का शिलान्यास विधि-विधान से किया। उन्होंने कहा कि इंटर और डिग्री कॉलेज में हजारों छात्र पढ़ने के लिए आते हैं। विद्यालय को 24 घंटे आपूर्ति हर हाल में मिले, इसके लिए यह कदम उठाया गया है। बच्चों को हर हाल में बेहतर शिक्षा मिले और इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार कदम उठा रही है। स्थानीय स्तर पर यह छोटे-छोटे प्रयास ही बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएंगे। इस दौरान अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोहित त्यागी, सचिव बृजेश त्यागी, अनिल त्यागी, उमेश त्यागी , हेमंत सैनी, मोनू सैनी, सभासद आदित्य सूद, बालकिशन त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed