{"_id":"69fe1be95589b3ebf100984a","slug":"school-timings-have-been-changed-due-to-the-rising-heat-with-classes-continuing-till-1230-pm-hapur-news-c-135-1-hpr1001-141141-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बढ़ती गर्मी को लेकर बदला स्कूलों का समय, अब दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बढ़ती गर्मी को लेकर बदला स्कूलों का समय, अब दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगी पढ़ाई
विज्ञापन
रेलवे रोड पर गर्मी में गमछा ओढ़कर सड़क पर जाते छात्र। संवाद
हापुड़। बढ़ती गर्मी और हीट वेव के चलते जिलेभर में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों का संचालन अब सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा। इस संबंध में डीएम ने निर्देश जारी किया है। बारिश और तेज हवा के बाद भी दोपहर में तपिश बढ़ जा रही है।
परिषदीय और माध्यमिक स्कूलों में इन दिनों दोपहर एक बजे तक पढ़ाई कराई जा रही है। मौसम विभाग ने हीट वेव की एडवाइजरी जारी की है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए स्कूलों के संचालन का समय सुबह साढ़े सात से दोपहर साढ़े 12 बजे तक कर दिया गया है।
शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सुबह और शाम के समय हल्की हवा चल रही है, जबकि दोपहर के तेज धूप है। तेज धूप के कारण लोग सड़क पर निकलने से बच रहे हैं। बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए स्कूलों के समय में शुक्रवार को बदलाव किया गया है। मामले में डीएम कविता मीना ने बताया कि समस्त बोर्ड के स्कूलों को आदेशों का पालन करना होगा। पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
लू से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश
हापुड़। लू और हीटवेव को लेकर शुक्रवार को डीएम कविता मीना ने कलक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार तेज करने के आदेश दिए। डीएम ने समीक्षा बैठक में बचाव को लेकर तैयारियों, विभागीय कार्ययोजना व जनजागरूकता अभियान पर चर्चा की। जिला आपदा विशेषज्ञ गजेंद्र सिंह बघेल ने विभागों द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्ययोजना पर जानकारी दी। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर हीट स्ट्रोक से संबंधित दवाइयों, ओआरएस घोल व आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
नगर निकाय व पंचायती राज विभाग को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल, छायादार स्थान और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने और किसी भी तकनीकी खराबी का निस्तारण करें। शिक्षा विभाग को विद्यालयों में लू से बचाव संबंधी जानकारी देने को कहा। डीएम ने अत्यधिक गर्मी के दौरान अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने को लेकर आमजन से आह्वान किया। साथ ही आवश्यक न होने पर घरों/कार्यालयों/अस्पतालों/ ऊंची इमारतों आदि में दिन के समय एसी का प्रयोग कम से कम करने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। संवाद