फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   scam of 22 lakh rupees

Hapur News: इफको ई-बाजार के विक्रय केंद्र पर 22 लाख के गबन का आरोप, दो पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
scam of 22 lakh rupees
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला स्थित इफको ई-बाजार लिमिटेड के विक्रय केंद्र पर कार्यरत दो कर्मचारियों द्वारा 22,10,202 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। संस्था के अधिकारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में अमरदीप ने बताया कि वह लखनऊ स्थित इफको ई-बाजार लिमिटेड में राज्य अधिकारी हैं। इफको ई-बाजार लिमिटेड के विभिन्न केंद्रों के माध्यम से किसानों को कृषि उर्वरक, जैव उर्वरक कीटनाशक तथा बीज आदि विक्रय करती है। संस्था का नकद विक्रय केंद्र इफको बाजार कुचेसर चौपला पर स्थित है। संस्था द्वारा आठ व 27 मार्च 2017 को गांव नली हुसैनपुर के रवींद्र कुमार सिंह विक्रय अधिकारी व गांव गडालपुर के उदयवीर सिंह विक्रय सहायक के पद पर नियुक्त किया था। संस्था के अधिकारियों ने छह सितंबर 2022 को विक्रय केंद्र का भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन

इस दौरान पाया गया कि कृषि आदानों की बिक्री कर 21,57,793 लाख रुपये का गबन किया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध कबूल कर 45 दिनों के अंदर गबन किए रुपयों को लौटाने का लिखित रूप में आश्वासन दिया था। 27 दिसंबर 2022 को विक्रय केंद्र का दोबारा से भौतिक सत्यापन संस्था के अधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान भी 3,02,409 रुपये का गबन पाया गया। दोनों ने गबन किए रुपयों में से 2,50,000 लाख रुपये संस्था के खाते में जमा कराए हैं। जबकि, शेष 22,10,202 रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह सैनी ने बताया कि मामले में दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिकार्ड को कब्जे में लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed