{"_id":"64d121468103c52a6f019f17","slug":"scam-of-1633-lakh-rupees-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1843-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 16.33 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 16.33 लाख ठगे
Mon, 07 Aug 2023 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 07 Aug 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। कंपनी में रुपये लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर नगर के दो लोगों से लाखों रुपये ठगी का मामला सामने आया है। दोनों ही मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित शोभित सिंघल ने बताया कि 23 अप्रैल 2023 को उसके पास टेलीग्राम पर एक मेसेज आया। हरीश मनाद नामक के व्यक्ति ने मेसेज में बताया कि वह एक नामचीन कंपनी का कर्मचारी है। उनकी कंपनी में रुपये लगाकर कुछ समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने उसकेबैंक खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। धनराशि खाते में जाने के बाद उसने जवाब देना बंद कर दिया। ठगी की जानकारी होने पर उसके द्वारा बैंक खाता बंद करा दिया और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। अन्य मामले में नगर के कलक्टर गंज निवासी रवि चोपड़ा ने बताया कि सात जून 2023 को उसके टेलीग्राम अकाउंट पर एक नंबर से मेसेज आया था। मेसेज दिया माथुर नामक महिला ने भेजा था। उसने आनलाइन व्यापार कराने का झांसा देकर अपनी बातों में फंसा लिया। झांसे में आकर उसने अपने बैंक खाते में 16 लाख तीन हजार 627 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क बंद कर दिया। जिसके बाद उसने बैंक अधिकारियों को सूचित कर खाते से लेनदेन बंद करा दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ही मामले साइबर ठगी से जुड़े है। दोनों मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जिनकी जांच साइबर सेल की टीम को सौंपी गई है।
चोरी की योजना बनाते दो आरोपी गिरफ्तार
हापुड़। बाबूगढ़ पुलिस ने बनखंडा नहर पटरी से चोरी की योजना बनाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष शैलेश यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि दो शातिर चोर बनखंडा नहर पटरी पर खड़े हैं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम बनखंड़ा निवासी निखिल व साहिल बताए। दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद