{"_id":"6961324582fa8d696101ca2f","slug":"scam-from-an-old-men-hapur-news-c-135-1-hpr1001-135380-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बुजुर्ग की जेब से निकाले 60 हजार, कागज की गड्डी रखकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बुजुर्ग की जेब से निकाले 60 हजार, कागज की गड्डी रखकर हुए फरार
Fri, 09 Jan 2026 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 09 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग से 60 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। इसके बाद आरोपी बुजुर्ग की जेब में कागज की गड्डी रखकर फरार हो गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बुजुर्ग ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर निवासी करन सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मंडी पाटिया में व्यापारी के पास मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ला कलक्टर गंज से साइकिल पर सवार होकर मंडी पाटिया जा रहे थे। सिटी प्लाजा के पास पहुंचने पर उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोक लिया और उनसे दो सौ रुपये खुले मांगे। आरोपियों ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर उनकी जेब में रखी 60 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली और कागज की एक गड्डी उनकी जेब में रखकर फरार हो गए।
इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने यहां पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला टप्पेबाजी का प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।