{"_id":"690f7b6e37561cf62e056b97","slug":"saw-machine-operator-accused-of-beating-and-holding-hostage-hapur-news-c-306-1-gha1001-118504-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आरा मशीन संचालक पर लगाया पिटाई कर बंधक बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आरा मशीन संचालक पर लगाया पिटाई कर बंधक बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई निवासी व्यक्ति ने आरा मशीन संचालक पर लकड़ी के पैसे मांगने पर पिटाई कर बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सलमान ने दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि गांव निवासी व्यक्ति की आरा मशीन गढ़-मेरठ मार्ग पर स्थित है। उसने आरा मशीन संचालक को यूकेलिप्टिस की लकड़ी 21 हजार 280 रुपये में बेची थीं। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने लकड़ी की रकम अगले दिन देने के लिए कहा। जिसके बाद से वह लगातार आरोपी के पास चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसने भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपने पैसे लेने के लिए आरा मशीन पर पहुंचा। जहां आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया।
आरोपी ने वहां काम कर रहे मजदूरों को बुला लिया। जिन्होंने आरा मशीन परिसर में बने कमरे में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। जिसके बाद पिटाई करते हुए दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों के चंगुल से छूट कर वह बाहर की तरफ भागा, तो आरोपियों ने पीछा भी किया। आरोपी ने आरा मशीन संचालक और उसके साथ काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।