फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Satyagraha Express arrived late by three hours, special train by two hours

Hapur News: सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे, स्पेशल ट्रेन दो घंटे विलंब से आई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha Express arrived late by three hours, special train by two hours
हापुड़। गर्मी के मौसम में ट्रेनों का बिगड़ा संचालन रेल यात्रियों की परेशानी का कारण बन रहा है। रविवार को सत्याग्रह, पद्मावत, नौचंदी, ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन सहित अन्य ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चलकर रेलवे स्टेशन आईं।
विज्ञापन


रक्सौल जंक्शन से आनंद विहार टर्मिनल को जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस तीन घंटे 15 मिनट, प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज संगम से चलकर सहारनपुर जंक्शन जा रही नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया जा रही ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन दो घंटे, बनारस से चलकर नई दिल्ली को जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटा, बरेली से भुज जा रही आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा देरी से आई।
विज्ञापन


वहीं, भुज से बरेली जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस एक घंटा 30 मिनट, मुरादाबाद से चलकर गाजियाबाद को जा रही मेमू ट्रेन दो घंटे, बुलंदशहर से चलकर तिलक ब्रिज को जाने वाली शटल पैसेंजर ट्रेन एक घंटा, टनकपुर से दिल्ली जंक्शन को जा रही पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा, कोटद्वार से दिल्ली जंक्शन जा रही सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस आधा घंटा देरी से आई। ट्रेनों के इंतजार में रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के साथ ही संचालन बिगड़ने से ट्रेनों में सवार यात्री भी परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेनों के संचालन में सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed