फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sangam five and sadbhavna seven hours late.

संगम पांच और सद्भावना सात घंटे लेट

Fri, 15 Jan 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Fri, 15 Jan 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
sangam five and sadbhavna seven hours late.
मौसम में बुधवार को हुए अचानक परिवर्तन के कारण और कोहरे से ट्रेनों का संचालन फिर गड़बड़ा गया। बृहस्पतिवार को सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे और संगम एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


गाड़ियों के लेट होने से दैनिक यात्रियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरा लेट चल रही ट्रेनों पटरी पर नहीं लौटने दे रहा। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन


इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से आई। इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, फैजाबाद एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, आला-हजरत एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों के लेट होने की वजह से स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी।


यात्रियों का कहना था कि कोहरे की वजह से अधिकारियों ने अलग-अलग दिनों में कुछ प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

उसके बाद भी ट्रेनें लेट चल रही है। जिससे ऑफिस पहुंचने में भी देरी हो रही है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनें पीछे से ही देरी से आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed