{"_id":"5798d7374f1c1b114621e289","slug":"samples-of-drugs-for-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज से दवाओं के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज से दवाओं के नमूने लिए
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
दवाओं के नमूने लिए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रग निरीक्षक ने पिलखुवा के पास एक मेडिकल कालेज में स्थित मेडिकल स्टोर में चेकिंग की और दो दवाओं के नमूने लिए। दवाओं के अभिलेखों का रखरखाव सही न होने पर पांच दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
सहायक आयुक्त (ड्रग) मेरठ मंडल के आदेश पर ड्रग निरीक्षक दीपा लाल ने बुधवार को टीम के साथ रामा मेडिकल कालेज स्थित मेडिकल स्टोर की दवाओं के जांच की और दो दवाओं के नमूने को जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
ड्रग निरीक्षक दीपा लाल ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट तो मौजूद मिला, लेकिन दवाओं के संबंध में अभिलेखों का रखरखाव सही नहीं मिला। इस कारण पांच दवाओं की बिक्री पर तब तक रोक लगा दी गई है, जब तक दवाओं के अभिलेख दिखाए नहीं जाते हैं।
विज्ञापन