{"_id":"6828ba552e56da3f430e5d15","slug":"samadhan-diwas-hapur-news-c-306-1-gha1001-114779-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: साहब संतान के सताए हुए हैं...कर सकते हैं हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: साहब संतान के सताए हुए हैं...कर सकते हैं हत्या
Sat, 17 May 2025 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 17 May 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। उम्र का तकाजा और संतान की बेरुखी से जन्म देने वाली जननी आज अपने दूध के कर्ज का हिसाब मांग रही है। संपूर्ण समाधान दिवस में अलग-अलग गांवों से पहुंची दो माताओं ने अपनी संतान से ही जान का खतरा बताकर अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
घटना - एक
बहादुरगढ़ के गांव ढोलपुर निवासी ब्रिजेश देवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। उनके तीन लड़की और दो लड़के हैं। सभी की शादी हो चुकी है। महिला का कहना है कि उनका एक बेटा संपत्ति में हिस्सा मांग रहा है। जबकि, उसने गांव के लोगों से काफी कर्ज लिया हुआ है। जिसे चुकाने की बात कहने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने बेटे से सुरक्षा की मांग की है।
- घटना नंबर दो
गांव कल्याणपुर निवासी बाला ने बताया कि उनके पांच बेटे हैं। दो बेटे उनके साथ आए दिन मारपीट करते है। कई बार वह उन्हें घायल कर चुके हैं। इसको लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की गई। लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कोट -
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दोनों मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।