{"_id":"581e1d6d4f1c1bd635437940","slug":"sale-alcohol-rampant-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगरी में धड़ल्ले से हो रही शराब की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगानगरी में धड़ल्ले से हो रही शराब की बिक्री
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sun, 06 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
शराब की बिक्री
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राई एरिया होने के बाद भी ब्रजघाट गंगानगरी में अंग्रेजी, देसी और कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री हो रही है। जानकारी के बाद भी आबकारी विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि ब्रजघाट गंगानगरी में प्रतिदिन दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित वेस्टर्न यूपी से जुड़े हजारों भक्त
गंगा स्नान, दाह संस्कार, अस्थि विसर्जन और मुंडन संस्कार जैसे धार्मिक अनुष्ठान के लिए आते हैं। वहीं कार्तिक पूर्णिमा, ज्येष्ठ दशहरा और सोमवती अमावस्या पर भी लाखों की भीड़ यहां जुटती है।
विज्ञापन
इस लिहाज से शासन द्वारा ब्रजघाट गंगानगरी को ड्राई एरिया घोषित किया गया है। बावजूद इसके गंगानगरी में शराब बेचने का गोरखधंधा करने वाले छोटे-बड़े दर्जनों लोग सक्रिय हैं। यह लोग बाहरी प्रांतों से आने वाले लोगों को दोगुने-चार गुने दामों पर शराब बेचते हैं।
विज्ञापन
गंगा खादर के गांवों में तैयार होने वाली कच्ची शराब की धड़ल्ले से बिक्री होने से तीर्थनगरी का माहौल खराब हो रहा है। रमेश पाल, सेवकराम, जयवीर, छत्तर सिंह, महेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि आबकारी विभाग और शराब बेचने वालों में मिलीभगत है।
इसी के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है।सीओ सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि ब्रजघाट गंगानगरी के ड्राई एरिया सहित समूचे क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री किसी भी दशा में नहीं होने दी जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए आबकारी विभाग और पुलिस की ओर से जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।