{"_id":"59415e4a4f1c1b6e178b47c4","slug":"sai-conspiracy-to-break-hindu-dharma-shankaracharya","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांई को बढ़ावा देना हिंदु धर्म को खंडित करने की साजिश: शंकराचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांई को बढ़ावा देना हिंदु धर्म को खंडित करने की साजिश: शंकराचार्य
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 14 Jun 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
शंकराचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वारका एवं शारदा पीठ के पीठाधीश्वर श्री शंकाराचार्य स्वरुपानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा सांई को बढ़ावा देना हिंदू धर्म को भ्रष्ट करने की साजिश है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार को भगवान राम की गाथाओं से संबंधित पाठ्यकम को बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए। शंकाराचार्य महाराज मेरठ रोड स्थित आवास विकास कालोनी में मोनी त्यागी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांई की पूजा हिन्दू धर्म के लिए दीमक का काम कर रही है। यह एक साजिश है। कुछ लोगों के द्वारा हिन्दू धर्म को भ्रष्ट एवं समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिरो में भगवान का स्थान है। राम मंदिर का मामले में सुप्रीम कोर्ट को शीघ्र निर्णय लेना चाहिए। ताकि भगवान राम का भव्य मंदिर बन सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि संसद में राममंदिर निर्माण को लेकर विधेयक की आवश्यकता को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरसिंहाराव की सरकार ने रामजन्म भूमि की 67 एकड़ भूमि को सरकारी संपत्ति माना है और सरकारी संपत्ति के लिए किसी विधेयक की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने महिलाओं पर बढ़ते अपराधों का कारण नशे को बताया। उन्होंने सरकार द्वारा सख्ती से मांस के निर्यात और गौ हत्या पर रोक लगाने की बात कही।
इस दौरान अखिलेश गुरुजी, सैंकी त्यागी, विकास शर्मा, पवन शर्मा, संदेश त्यागी, योगेंद्र पंडित अन्नू त्यागी, दिनेश बावला, रुद्राक्ष, नीलू, , मनीष रविंद्रा, भूपेश गोयल, गोल्डी, उत्तम ठेकेदार, विनित दीवान आदि उपस्थित थे।