फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Sacks of potatoes loaded in a tractor trolley fell on a car following behind, the driver narrowly escaped.

Hapur News: ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे आलू के कट्टे पीछे चल रही कार पर गिरे, कार चालक बाल-बाल बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sacks of potatoes loaded in a tractor trolley fell on a car following behind, the driver narrowly escaped.
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित मोहल्ला साकेत के सामने एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे आलू के कई कट्टे अचानक पीछे चल रही कार के ऊपर गिर पड़े। इससे कार चालक बाल-बाल बच गया और कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिसकर्मियों ने किसान की मदद से आलू के कट्टों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी किसान राजू रविवार की देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली में आलू के कट्टे लादकर कोल्ड स्टोरेज में रखने जा रहे थे। गढ़ रोड स्थित मोहल्ला साकेत के सामने जर्जर सड़क होने के कारण उनकी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और इसमें लदे आलू के करीब दस कट्टे पीछे चल रही कार के ऊपर गिर पड़े। इससे कार चालक रोहित सिंह निवासी मोहल्ला शिवनगर बाल-बाल बच गया और उसकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क के एक तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। कार चालक ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस टीम व किसान की मदद से आलू के कट्टों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed