{"_id":"58500f674f1c1b666f64a720","slug":"rupees-shortage","type":"story","status":"publish","title_hn":" आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश, बैंकों में रुपये की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरबीआई से नहीं मिल रहा कैश, बैंकों में रुपये की किल्लत
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 13 Dec 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में रुपये की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरबीआई से पैसा नहीं मिलने के कारण तीन दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को खुले बैंकों में कैश की किल्लत रही। ग्राहकों को महज दो से पांच हजार रुपये तक ही कैश दिया जा सका।
विज्ञापन
वहीं, बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद ही कई बैंकों में कैश खत्म होने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। ग्राहकों को घंटों इंतजार के बाद भी मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ा। उधर, एटीएम चालू नहीं होने से भी ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
नोटबंदी के 36वें दिन भी बैंकों में स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। आरबीआई से बैंकों को पर्याप्त पैसा नहीं मिल पा रहा है। आलम यह है कि तीन दिन के अवकाश के बाद खुले कई बैंकों में तो कैश खत्म का नोटिस चस्पा कर दिया गया।
विज्ञापन
पीएनबी की मुख्य शाखा से भी ग्राहकों को सिर्फ पांच हजार रुपये तक कैश मिल सका। ऐसे में कड़कड़ाती सर्दी में सुबह आकर लाइन में लगे ग्राहकों को घंटों इंतजार के बाद भी मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ा।
बैंकों में 35 दिन बाद भी हालात नहीं सुधरने पर अब ग्राहकों का सब्र टूटने लगा है। वहीं, एटीएम सुविधा अभी भी बदहाल पड़ी हैं। गढ़ और पिलखुवा में भी बैंको का यही हाल रहा।
भारतीय स्टेट बैंक पिलखुवा में पैसे निकालने के लिए पहुंचे प्रदीप कुमार और सुरेंद्र ने कहा कि वह सुबह आठ बजे ही बैंक के बाहर कतार में लग गए थे, दोपहर एक बजे उनका नंबर आ सका। एसबीआई पिलखुवा के प्रबंधक ने बताया कि भीड़ से निपटने के लिए अतिरिक्त काउंटर खोले गए थे।
वहीं, एलडीएम एपी चतुर्वेदी का कहना है कि आरबीआई से पर्याप्त पैसा नहीं मिलने के कारण समस्या बन रही है। जितना पैसा मिल रहा है ग्राहकों को दिया जा रहा है, जल्द ही हालात में सुधार होगा।