Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   route diversion on highway

Hapur News: तीन जून से हाईवे पर भारी वाहनों का होगा रूट डायवर्जन

Mon, 26 May 2025 10:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 26 May 2025 10:00 PM IST
विज्ञापन
route diversion on highway
ब्रजघाट। ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर ब्रजघाट में जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन जून की देर रात को दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन रहेगा। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने इसके लिए रूप रेखा तैयार कर ली है। जल्द ही पड़ोसी जनपद के पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन


पांच जून को ज्येष्ठ गंगा दशहरा पर्व है। इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। बैसाख पूर्णिमा पर भी करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया था। वहीं, करीब सात घंटे तक हाईवे जाम रहा था। जिसको लेकर पुलिस ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि ब्रजघाट में ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर इस बार अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसलिए नेशनल हाईवे पर अनावश्यक कट बंद कराएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि गंगा स्नान के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ जाता है, जिससे टोल प्लाजा पर भी जाम की स्थिति बन जाती है। इसलिए टोल प्रबंधन से भी वार्ता कर की जा रही, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और वाहन सवारों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सीओ ने बताया कि मेले को देखकर तीन जून को हाईवे पर रूट डायवर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जाम से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखनी होगी, अन्यथा कट और लिंक मार्गों पर जाम की स्थिति बनेगी। इसलिए यातायात निरीक्षक मुस्तैद रहें और ट्रैफिक प्लान भी तैयार कर पुलिसकर्मियों को तैनात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed