{"_id":"6908d7d98088f6f9e908ade6","slug":"route-diversion-cancelled-hapur-news-c-306-1-gha1001-118409-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हाईवे पर नहीं बढ़ा वाहनों का दबाव, रूट डायवर्जन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हाईवे पर नहीं बढ़ा वाहनों का दबाव, रूट डायवर्जन स्थगित
Mon, 03 Nov 2025 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 03 Nov 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है, लेकिन इस बार मेला क्षेत्र में जाने के लिए कई वैकल्पिक रास्ते होने और यातायात व्यवस्था दुरूस्त होने के कारण अभी तक जाम की स्थिति नहीं बनी है। उधर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी वाहनों का दबाव नहीं बढ़ा है। इसके कारण पहले से घोषित रूट डायवर्जन की व्यवस्था को फिलहाल स्थगित रखा गया है।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए हाईवे 9 पर दो नवंबर की दोपहर से छह नवंबर की शाम रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू की थी। इस बार मेले का स्थान कुछ परिवर्तित होने के कारण मेरठ की तरफ से आने वाले अधिकांश श्रद्धालु मेले के मेरठ सेक्टर पहुंचने के लिए शाहपुर से नक्का कुआं मार्ग का सहारा ले रहे हैं। वहीं, दिल्ली, बुलंदशहर, हापुड़ सेक्टरों में जाने वाले श्रद्धालुओं को अल्लाबख्शपुर से मीरा रेती होते हुए पशु मेले की तरफ से निकाला जा रहा है। इसके कारण मेला मार्ग, आंबेडकर चौराहा, स्याना चौपला पर जाम की स्थिति नहीं है। इसके साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी अभी तक वाहनों की आवागमन सुचारू है। सोमवार की देर शाम तक भी बिना किसी परेशानी के हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहन दौड़ते रहे।
सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि फिलहाल स्थिति सामान्य है। इसलिए उच्चाधिकारियों से वार्ता कर रूट डायवर्जन स्थगित रखा गया है। जैसे ही वाहनों का दबाव बढ़ेगा, तुरंत ही सख्ती के साथ रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।