फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Robbery revealed: Neighbor conspired with relative, two arrested

लूट का खुलासा: पड़ोसी ने रिश्तेदार संग रची साजिश, दो गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Robbery revealed: Neighbor conspired with relative, two arrested
धौलाना पुलिस ने पकड़े आरोपी। स्रोत पुलिस
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव लालपुर-सौलाना में युवक के रिश्तेदार ने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर उसके खाते से सात हजार रुपये ट्रांसफर कर पांच हजार की नकदी लूट ली। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त बाइक और लूटी गई नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव लालपुर-सौलाना निवासी अबरार ने कुछ समय पहले अपनी जमीन बेची थी। जमीन खरीदने के बाद उसके बैंक खाते में करीब चार लाख रुपये शेष थे। कम पढ़ा-लिखा होने के कारण अबरार को बैंकिंग की ज्यादा जानकारी नहीं थी। उसके खाते में रकम होने की जानकारी गांव के ही फजरु को थी।
विज्ञापन

आरोप है कि फजरु ने अपने रिश्तेदार इमरान निवासी कलछीना, थाना भोजपुर (गाजियाबाद) को बुलाकर अबरार को लूटने की योजना बनाई। शनिवार देर रात खेतों की ओर गए अबरार को आरोपियों ने दबोच लिया। उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मारपीट की गई और खाते से रकम ट्रांसफर कराने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पहले दो लाख रुपये, फिर एक लाख रुपये और बाद में 70 हजार रुपये ट्रांसफर करने की कोशिश की, लेकिन खाते की लेन-देन सीमा के कारण रकम स्थानांतरित नहीं हो सकी। हालांकि इस दौरान सात हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके अलावा आरोपियों ने पांच हजार रुपये नकद भी लूट लिए। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी और पूरी रात उसे अपने साथ इधर-उधर घुमाते रहे।

मौका मिलने पर अबरार उनके चंगुल से भाग निकला और घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचकर लूटी गई रकम में से दो हजार रुपये भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed