फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways buses will run Hapur-Samana route.

हापुड़-समाना मार्ग पर जल्द फर्राटा भरेंगी रोडवेज बसें

Mon, 16 May 2016 08:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 16 May 2016 08:04 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses will run Hapur-Samana route.
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

हापुड़-समाना मार्ग पर स्थित दर्जनों गांवों के वाशिंदों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें आवाजाही में वाहनों की कमी की समस्या नहीं झेलनी होगी। हापुड़ डिपो की दो बसें जल्द ही इस मार्ग पर फर्राटा भरेंगी।

विज्ञापन


एआरएम ने मार्ग का निरीक्षण कर सर्वे रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है, जिसे हरी झंडी मिल चुकी है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो बसों का संचालन जल्द ही शुरू किया जाएगा। बस सेवा शुरू होने से चितौली, उबारपुर, भटियाना, नान, फगौता, मिलक, समाना के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


हापुड़ से समाना (धौलाना) के बीच ग्रामीणों को वाहनों की किल्लत से बेहद परेशानी होती है। इस मार्ग पर दर्जनों गांव पड़ते हैं। ग्रामीणों ने कई बार रोडवेज अफसरों से इस मार्ग पर बसों के संचालन की मांग उठाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता पर डिपो के अफसरों ने समाना मार्ग का निरीक्षण किया तो वहां वास्तव में दिक्कत समस्या सामने आई। एआरएम ने इस मार्ग पर दो बसें चलाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में मुख्यालय को सर्वे रिपोर्ट भेजी जा चुकी है, वहां से रिपोर्ट को हरी झंडी मिल चुकी है। अब जल्द ही यात्रियों को हापुड़ डिपो की बसों में सफर करने का मौका मिल सकेगा।


उधर, इस संबंध में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि समाना मार्ग पर दो बसें चलाने के संबंध में मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जल्द ही इस मार्ग पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed