फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Roadways buses will LED lights and anti-foggin

रोडवेज बसों में लगेंगी एलईडी और एंटी फॉगिंग लाइटें

Thu, 13 Oct 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 13 Oct 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will LED lights and anti-foggin
bus accident - फोटो : amar ujala

कोहरे के चलते होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अफसरों ने रोडवेज बसों में एलईडी और एंटी फॉगिंग लाइटें लगवाने का निर्णय लिया है। अफसरों के मुताबिक हापुड़ रोडवेज की सभी बसों में एंटी फॉगिंग लाइटें लगवाई जाएंगी।

विज्ञापन


हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर रोडवेज की 105 बसों का संचालन होता है। सर्दियों के समय कोहरे में इन बसों को चलाना चालकों के लिए बेहद मुश्किल होता है। बसों में सामान्य लाइटें लगी होने के कारण चालकों को कोहरे में स्पष्ट दिखाई नहीं देता। कई बार तो कोहरे की वजह से दुर्घटना तक हो जाती हैं।
विज्ञापन


कोहरे के कारण बसों की गति भी धीमी हो जाती है। इससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में अक्सर देरी हो जाती है। अफसरों ने कोहरे के दौरान बसों का बेहतर संचालन बनाए रखने के लिए बसों में एलईडी एंटी फॉगिंग लाइटें लगवाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्यालय को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण बसों का संचालन बिगड़ जाता है। इससे परिवहन निगम को राजस्व हानि होती है। कोहरे से निजात पाने के लिए बसों में जल्द ही एलईडी एंटी फॉगिंग लाइटें लगवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed