{"_id":"656b5b1158c6b8268d0bf934","slug":"roadways-bus-stand-shift-hapur-news-c-135-1-hpr1001-5377-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शहर से बाहर होगा रोडवेज बस अड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शहर से बाहर होगा रोडवेज बस अड्डा
Sat, 02 Dec 2023 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 02 Dec 2023 09:58 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बसों का संचालन सुधारने और यात्रियों की सुविधाओं के लिए शहर के बीच बना रोडवेज बस अड्डा शहर से बाहर शिफ्ट किया है। बस अड्डे में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और अन्य राज्यों के लिए भी आसानी से बसें मिल सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज मुख्यालय से भी एआरएम को जमीन की तलाश के लिए पत्र भेजा गया है। जिसके बाद बस अड्डे के लिए अधिकारियों ने जमीन की तलाश तेज कर दी है, इस संबंध में जिलाधिकारी को भी पत्राचार कर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
हापुड़ में मेरठ रोड पर रोडवेज बस अड्डा, डिपो और वर्कशाप एक साथ हैं और यह तीनों ही शहर के बीच में हैं। यहां से लखनऊ, बरेली, दिल्ली, हल्द्वानी, नोएडा सहित विभिन्न मार्गों के लिए 106 बसों का संचालन होता है। इससे बस अड्डा के आसपास जाम की स्थिति बनी रहती है। बस अड्डे में पीछे की तरफ वर्कशाप भी बनी है, जहां दर्जनभर बसें हमेशा खड़ी रहती हैं। सुविधाओं की बात करें तो वह भी अधूरी हैं। बसें पुरानी हो चुकी हैं और व्यवस्थाएं भी दुरुस्त नहीं है। शहर में जाम की समस्या को देखते हुए दिन में लंबे रूट की बसों का संचालन शहर से न होकर बाईपास से होता है। वहीं, चालक बसों को रात्रि में भी शहर से नहीं निकालते और बाईपास पर ही सवारियां उतार देते हैं। ऐसे में यात्रियों को लंबे रूट पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिकारियों से भी इसकी अनेक बार शिकायत की जा चुकी है।
इस समस्या को देखते हुए रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने मुख्यालय को भी शहर के बाहर सेटेलाइट बस अड्डा बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। जिसके बाद मुख्यालय से एआरएम को जमीन की तलाश करने के लिए पत्र भेजा गया है। शहर के बाहर बस अड्डा शिफ्ट होने के साथ ही यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी, यहां से उत्तराखंड, दिल्ली, आदि प्रदेशों व दूरस्थ स्थानों के लिए रोडवेज बसें मिलेंगी।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा बस अड्डा -
बस अड्डे में एसी वेटिंग हाल, निशुल्क ठंडा पेयजल, आरामदायक बेंच, सबवे से प्लेटफार्म रूट, फूडकोर्ट, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, आधुनिक शौचालय, एटीएम, लगेज चेकिंग स्कैनर आटोमैटिक एनाउंसमेंट और बस प्लेटफार्म के साथ एसी मार्डन टर्मिनल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ पूरा बस अड्डा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा।
कोट -
यात्रियों को हाईटेक सुविधा दिलाने के सेटेलाइट रोडवेज बस अड्डा बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इस संबंध में मुख्यालय से भी पत्र मिला है, जिसके बाद जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में डीएम को भी पत्राचार कर जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। जमीन मिलते ही शासन को प्रस्ताव भेेजकर बजट मांगा जाएगा। बस अड्डा बनने से यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और उनका सफर भी आसान होगा।-संदीप कुमार नायक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक