{"_id":"683743ca655bb6f07101a775","slug":"road-from-26-crores-hapur-news-c-135-1-hpr1005-125068-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: 26 करोड़ से बनीं नालियां और सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: 26 करोड़ से बनीं नालियां और सड़कें
Wed, 28 May 2025 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 28 May 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शहर में 26 करोड़ से हुए 105 विकास कार्यों का बुधवार को पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों में नालियां, सड़कों के अलावा मुख्य मार्ग और नाले शामिल हैं।
पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि ब्लॉक आफिस के सामने डग के पास काशीराम चौक बनाने का निर्माण व सुंदरीकरण, महामाई मंदिर तक सड़क निर्माण, मोहल्ला फूलगढ़ी में करीब 70 लाख, मोहल्ला करीमपुरा में करीब 34 लाख, आवास विकास कालोनी में सभासद वली गली का 36 लाख से, 35 लाख रुपये से मोती कॉलोनी में सड़क व नाली, स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मुक्तिधाम में मुक्ति स्थल पर छत डालने व जीर्णोद्धार, टैगोर स्कूल के पास पार्क का जीर्णोद्धार आदि कार्य कराए गए हैं। इस दौरान सभासद नितिन पाराशर, मोनू बजरंग, विकास दयाल, नरेंद्र, सुशील शास्त्री, मुकेश कोरी, संजीव वर्मा, नदीम जड़ोदिया आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पहुंचे कई सभासदों के पति
बुधवार को नगर पालिका परिसर में हुए कार्यक्रम में कई सभासदों के पति भी पहुंचे। जबकि, नियमानुसार पालिका के कार्यों में पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी की तरह ही महिला सभासदों को मौजूद रहना चाहिए। कार्यक्रम में सभासद के पतियों के अधिक संख्या में शामिल होने को लेकर भी चर्चाएं रहीं।