फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Road Accident Three friends killed A car hit a scooter on highway in Hapur

UP: हापुड़ में हादसा... हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने मारी स्कूटी को टक्कर, तीन लोगों की मौत

Tue, 02 Sep 2025 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Sep 2025 01:16 PM IST
सार

यूपी के हापुड़ में हाईवे पर एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम पिलखुवा इलाके में सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हुई।

विज्ञापन
Road Accident Three friends killed A car hit a scooter on highway in Hapur
उमेश और सचिन का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिलखुवा की नगर कोतवाली इलाके के अंतर्गत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास सोमवार शाम हाईवे 9 पर तेज रफ्तार कार ने पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों और एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। पुलिस हाईवे 9 पर लगे सीटीवी कैमरों की जांच कर चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, सोमवार की शाम इलेक्ट्रिक स्कूटी पर धौलाना के देहरा निवासी आलिम (32), धौलाना के हसनपुर निवासी उमेश पाल (58) और देहरा निवासी सचिन (28) किसी काम से हापुड़ कचहरी गए थे।
विज्ञापन


शाम को कचहरी से तीनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में आलिम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उमेश पाल और सचिन को तुरंत सरस्वती मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान दोनों की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीनों स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ कचहरी में किसी काम के लिए गए थे। वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। 

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed