फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rld volentier are protest bites of bjp mla

भाजपा सांसद के किसान विरोधी बयान पर हंगामा

Sat, 20 Feb 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला, हापुड़, गढ़
अमर उजाला, हापुड़, गढ़ Updated Sat, 20 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
rld volentier are protest bites of bjp mla
भाजपा सांसद की किसान विरोधी टिप्पणी और किसानों की आर्थिक समस्या पर शुक्रवार को रालोद कार्यकर्ता भड़क उठे। कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट प्रदर्शन कर भाजपा सांसद की सदस्यता रद्द करने के संबंध में लोकसभा सभापति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि किसानों का चौतरफा उत्पीड़न हो रहा है। गन्ना भुगतान नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट में है।

ऐसे में महाराष्ट्र के भाजपा सांसद किसानों के आत्महत्या किए जाने को फैशन बता रहे हैं। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों में भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे सांसद की सदस्यता तत्काल प्रभाव से रद्द कर देनी चाहिए। पदाधिकारियों ने लोकसभा सभापति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन में नितिन बाना, नानक चंद शर्मा, मनोज तेवतिया, हरीश कुमार, दिपांशु शर्मा, विजय कुमार, ओमपाल सिंह सिरोही, हेमंत मिश्रा, रहीसपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, योगेश जाखड़ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गन्ना भुगतान नहीं होने पर भड़के किसान

गन्ना मूल्य का भुगतान न होने के साथ ही पर्ची की किल्लत दूर न होने से गुस्साए किसानों ने शुगर मिल को आरसी जारी करने की मांग की है।

बता दें कि ब्याज तो दूर अब तक किसानों को पिछले वर्ष का असल गन्ना मूल्य भी नहीं मिल पाया है। मौजूदा पेराई सत्र में भी अब तक कोई पेमेंट नहीं मिला है।

इसके चलते किसानों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। इससे गुस्साए किसान शुक्रवार को सड़क पर उतर आए। आरोप है कि शुगर मिल अपने एजेंटों के द्वारा बाहरी क्षेत्रों से अवैध रूप से गन्ने की खरीद करा रही है।

इसके चलते पर्ची की किल्लत दूर न होने से किसान खेत खाली न होने पर दूसरी फसलों की बुआई नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed