{"_id":"615ed8978ebc3edaf04f27ef","slug":"rld-chief-jayant-chaudhary-says-that-lakhimpur-farmers-martyrdom-will-empower-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी बवाल: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बोले, किसानों की शहादत बनेगी हमारी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी बवाल: रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बोले, किसानों की शहादत बनेगी हमारी ताकत
Thu, 07 Oct 2021 04:54 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Thu, 07 Oct 2021 04:54 PM IST
सार
रालोद प्रमुख ने गुरुवार को अपने दादा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि ग्राम नूरपुर से यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज कर दिया।
विज्ञापन
अपने दादा और पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि नूरपुर में जनआशीर्वाद यात्रा के शुभारंभ के मौके पर रालोक प्रमुख जयंत चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार को कहा कि लखीमपुर खीरी के किसानों की शहादत हमारी ताकत बनेगी। मरते दम तक इन किसानों का नाम हमें याद रखना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र की हत्या कर किसानों की आवाज को दबा रही है। लेकिन अब इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, मरते दम तक किसानों की लड़ाई लड़ूंगा।
अपने दादा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि ग्राम नूरपुर से जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि गांव नूरपुर वह भूमि है जहां मेरे दादा का जन्म हुआ था। इस लड़ाई की शुरुआत करने के लिए मैं अपनों के बीच आशीर्वाद लेने आया हूं। मरते दम तक किसानों की लड़ाई लड़ूंगा।
रालोद 31 अक्तूबर को जारी करेगी संकल्प पत्र
अपने करीब 20 मिनट के भाषण में उन्होंने सरकार को गन्ना भुगतान, बिजली बिल, रोजगार व भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर घेरा। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार बनने पर किसानों को किसान दिवस पर एक मुश्त 15 हजार रुपये सम्मान निधि देने का वादा किया। रालोद 31 अक्तूबर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी करेगी।