फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   rjhwaha patri breakdown

Hapur News: रजवाहे की पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 01 Dec 2025 09:43 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 01 Dec 2025 09:43 PM IST
विज्ञापन
rjhwaha patri breakdown
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र के गांव अक्खापुर के जंगल में सोमवार की सुबह किसान राजेंद्र सिंह के खेत के पास रजवाहे की पटरी टूट गई। इस कारण उनके खेतों में खड़ी गन्ने के साथ आसपास के कई किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गईं। इससे खेतों में बोई गई आलू, मटर की फसलों में नुकसान हुआ है। राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों की रजवाहे की सफाई और खोदाई का काम कराया गया है। काम पूरा होने के बाद दो दिन पहले ही पानी छोड़ा गया है, लेकिन अधिकारियों व ठेकेदार ने रजवाहे की पटरी की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों ने रजवाहे की पटरी की मरम्मत और खराब हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम श्रीराम सिंह का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर रजवाहे की पटरी की मरम्मत कराई जाएगी। वहीं, राजस्व टीम भेजकर नुकसान का भी आंकलन कराया जाएगा।
विज्ञापन


हर साल होती है पटरी टूटने की घटनाएं

किसानों का कहना है कि शासन स्तर से रजवाहों की सफाई और मरम्मत का कार्य कराया जाता है। इसमें केवल खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण हर साल कहीं ना कहीं रजवाहों की पटरी टूटने की घटनाएं होती हैं। खेतों में जलभराव से फसलों में नुकसान होता है। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed