{"_id":"575598eb4f1c1b0a1d9c5376","slug":"riya-verma-selected-the-swimming-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैराकी प्रतियोगिता में हुआ रिया वर्मा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैराकी प्रतियोगिता में हुआ रिया वर्मा का चयन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 06 Jun 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
रिया वर्मा का तैराकी प्रतियोगिता में चयन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश व तैराकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में मेरठ में आयोजित होने वाली 47वीं जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हापुड़ की रिया वर्मा का चयन हो गया है। रिया की उपलब्धि पर उसके परिजन काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
हापुड़ जिला तैराकी संघ के सचिव रामानंद राय ने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 13 जून तक मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें रिया वर्मा मेरठ मंडल की ओर से 50 मीटर बैक स्ट्रोक में भाग लेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रिया वर्मा बीते तीन वर्ष से मेरठ मंडल की ओर से प्रतिभाग कर अनेक पदक जीत चुकी है। उप क्रीडाधिकारी रमेशचंद्र पाल ने रिया का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
बधाई देने वालों में जगमोहन गुप्ता, डा.आनंद प्रकाश, रामानंद राय, राजीव वर्मा, बैनर्जी भारती, महेश सैनी, विजेंद्र चौधरी, विनीत कश्यप रहे।