{"_id":"6984c8521e3753879e055a12","slug":"rita-murder-accused-dint-arrest-hapur-news-c-306-1-gha1004-120114-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर
Thu, 05 Feb 2026 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में रीता (40) की निर्मम हत्या के दो दिन बीत जाने के बावजूद हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार सुबह रीता का शव उनके घर में बेड के पास खून से लथपथ हालत में मिला था। उनकी गला रेतकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे रीता के पति राहुल ने इसे लूट की घटना बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। हालांकि जांच के दौरान मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ।
मृतका के भाई देवकांत ने थाने में तहरीर देकर रीता के पति राहुल, उसकी मां, प्रेमिका और ससुर को नामजद करते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को मृतका के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और बेटी को न्याय दिलाने के साथ ही सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी पड़ताल की जा रही है।