फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Rising tomato and onion prices spoil the taste.

Hapur News: टमाटर व प्याज के बढ़े दाम, बिगड़ा स्वाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Rising tomato and onion prices spoil the taste.
बुलंदशहर रोड पर टमाटर खरीदते व्यक्ति। संवाद
हापुड़। सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों की थाली का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। महज 15 दिनों में टमाटर के दाम दोगुने हो गए हैं। अदरक के दाम में भी 50 फीसदी से अधिक तक की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

वहीं प्याज और लहसुन के दामों में बढ़ोतरी से लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। जो टमाटर 15 दिन पहले 30 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब बढ़कर 60 रुपये प्रति किलो हो गया है।
विज्ञापन

बदलते मौसम के साथ सब्जियों की कीमतों में अचानक आई तेजी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सब्जियों के दाम बढ़ने से महंगाई का सीधा असर निम्न मध्यम और मध्यम वर्गीय परिवारों की रसोई पर पड़ रहा है। गर्मी और बारिश के कारण फसल उत्पादन और ही सब्जी मंडी में फसल की आवक कम होना दाम बढ़ने का प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय फसल का उत्पादन बंद होने के कारण पहाड़ी क्षेत्रों से जिले की मंडी में टमाटर की आवक हो रही है। 15 दिन पहले 30 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर अब 60 रुपये किलो मिल रहा है। प्याज के दाम भी 25-30 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। लहसुन के दाम में भी 50 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
इसके बाद अब दाम 200 रुपये किलो पहुंच गए हैं। वहीं अदरम के दामों में भी उछाल आया है। 160 रुपये किलो मिलने वाला अदरक अब 280 रुपये किलो मिल रहा है। सब्जी विक्रेता किशोर कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण टमाटर और प्याज का स्टॉक खराब हो गया है। क्षेत्रीय फसलों की आवक भी कम हो गई है। प्याज नासिक, मध्य प्रदेश और टमाटर पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही हो।

वहीं, लहसुन की आवक मध्य प्रदेश, पंजाब से हो रही है। यही कारण है कि हर वर्ष इस अवधि में सब्जियों के दाम बढ़ जाते हैं। आने वाले दिनों में सब्जियों की कीमतों में राहत मिलने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed