फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Result of High School and Intermediate Today.

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज

Sat, 14 May 2016 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 14 May 2016 07:49 PM IST
विज्ञापन
Result of High School and Intermediate Today.
परीक्षा परिणाम - फोटो : demo pic

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट रविवार को घोषित होगा। इससे पहले स्टूडेंट्स की धड़कने तेज होने लगी हैं। अच्छे अंकों की चाह में छात्र-छात्राएं मंदिरों में माथा टेक रहे हैं। अभिभावक भी अपने बच्चों से दबाव हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिले में बने 41 परीक्षा केंद्रों पर  29,514 स्टूडेंट्स ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स आसान पेपर होने की बात कह अच्छे अंक आने का दावा कर रहे थे। रिजल्ट के इंतजार में स्टूडेंट्स बीते कई दिनों से साइबर कैफे के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


इलाहाबाद बोर्ड ने रविवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित करने का एलान किया है। रिजल्ट घोषित होने में चंद घंटे शेष रहने से छात्रों की धड़कने भी बढ़ने लगी है। अच्छे अंकों की चाह में छात्र-छात्राएं मंदिर में माथा टेक कर प्रभु से पास होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार का कहना है कि परीक्षा परिणाम आने पर अभिभावक अपने बच्चों का सहारा बने। कम अंक आने पर डाटने की बजाय समझाने का प्रयास करें।


जिला विद्यालय निरीक्षक बी.के शर्मा का कहना है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट रविवार दोपहर को घोषित होगा। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से रिजल्ट देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed