{"_id":"66afbd8516d8f3913f06bd06","slug":"removed-silencers-from-four-bikes-hapur-news-c-306-1-gha1001-108580-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चार बाइकों के साइलेंसर उतरवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चार बाइकों के साइलेंसर उतरवाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र में बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वाले युवकों की तादात बढ़ती जा रही है। बाजार हो या मुख्य सड़क जब बुलेट से पटाखे की आवाज निकलती है, तो वहां से गुजरने वाले एकदम सहम जाते हैं। ऐसी बाइकों को लेकर पुलिस हरकत में आई है। रविवार को पुलिस ने करीब दर्जन बुलेट बाइकों का चालान कर एक बाइक को सीज किया है।
क्षेत्र में सैकड़ों बुलेट बाइक हैं, सर्वाधिक यह बाइक युवाओं के पास हैं। इनमें से कुछ युवा ही बुलेट से पटाखा बजाकर लोगों को दहशत में लाते हैं। ऐसे युवकों को पकड़वाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद देर से ही सही पुलिस ने कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। गढ़ कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर एक बाइक को सीज कर एक दर्जन से अधिक बाइकों को नगद के चालान भी किया। पुलिस की इस कार्रवाई से बुलेट चालकों में हड़कंप मच गया है।
सीओ ने बताया कि पटाखे की आवाज निकालने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पटाखा छोडऩे वाली बाइकों को सीज कर चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएग।