फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Religion or race, security and development issue

धर्म न जाति, सुरक्षा और विकास है मुद्दा

Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़
अमर उजाला ब्यूरो/हापुड़ Updated Sun, 15 Jan 2017 08:56 PM IST
विज्ञापन
Religion or race, security and development issue
अन्य - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव 2017 में पहली बार वोट डालने को लेकर क्षेत्र का युवा वर्ग काफी उत्साहित है। क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि वह ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो धर्म और जाति के चक्कर में लोगों को न उलझाए, बल्कि क्षेत्र का विकास करे, महिलाओं व छात्राओं की सुरक्षा का वातावरण बनाए। साथ ही सभी वर्ग के लोगों एक साथ लेकर चले और लोगों की समस्याओं के समाधान में रूचि ले।

विज्ञापन


इंटरमीडिएट में पड़ने वाले कपिल कश्यप ने बताया कि वह बार वोट डालेंगे। इसे लेकर काफी वह काफी उत्साहित है, कपिल ने आशंका जताई कि कहीं उनका वोट गलत न पड़ जाए। वह अपना वोट ऐसे प्रत्याशी को देंगे जो जनता की समस्या का समाधान करने के लिए तत्पर रहे।
विज्ञापन


अभिनय जैन ने बताया कि वह अपना वोट ऐसे प्रत्याशी को देंगे जो जाति, धर्म से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास को महत्व दे। जनता के हित में चलने वाली योजनाओं का फायदा किसी वर्ग विशेष को नहीं बल्कि सभी को दिलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसी ने बताया कि चुनाव के समय पर नेता बड़े-बड़े वादे करते हैं और चुनाव जीतने पर गायब हो जाते हैं। जनता के बीच जाने की जरूरत नहीं समझते। ऐसा प्रत्याशी सिर्फ अपना स्वार्थ सीधा करते हैं जनता का नहीं। वह ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगी, जो महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाए।



चेतना सिंह ने बताया कि मैं वोट डालने को लेकर काफी उत्सुक हूं। ऐसे प्रत्याशी को वोट दूंगी जो छात्राओं के हित के संबंध में सोचे। क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed