{"_id":"64398930f4ab88c1f60924d6","slug":"relatives-accused-of-killing-child-hapur-news-c-30-1-79561-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: रिश्तेदार पर लगाया बच्चे की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: रिश्तेदार पर लगाया बच्चे की हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अयादनगर दक्षिणी में दो दिन पहले वाशिंग मशीन में दम घुटकर बच्चे शौर्य पाल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। थाने पहुंचे बच्चे के परिजनों ने घर पर आए एक रिश्तेदार पर भी हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बच्चे के पिता मनोज ने बताया कि उसका छोटा बेटा शौर्य पाल गांव के ही स्कूल में नर्सरी में पढ़ता था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे दोनों भाई स्कूल से घर पहुंचे और खाना खाकर खेलने लगे। मां पिंकी भी बच्चों को खाना खिलाकर आराम करने के लिए लेट गई। दो घंटे बाद शौर्य का शव वाशिंग मशीन में पड़ा मिला था। उस दौरान परिवार के लोगों को यह हादसा लग रहा था, ऐसे में पुलिस से किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया था। पुलिस को पोस्टमार्टम करने से भी मना कर दिया गया था।
मनोज ने बताया कि अब उन्हें पता चला है कि उसके साले का बेटा उस दौरान घर आया हुआ था, उसके साथ बच्चे को कहीं जाते हुए देखा गया था। उन्हें आशंका है कि बच्चे की हत्या उसी ने की है। ऐेसे में शाम के समय वे परिजनों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक हेम सिंह ने बताया कि उस दौरान परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया था, अब एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।